मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मूंढापांडे। शिक्षा खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिलक कामरु में मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, खेलकूद कार्यक्रम व कक्षा 5 के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के खेल जैसे- हुला-हुप, रस्सी कूद, म्यूजिकल चेयर व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरण करके उनको प्रोत्साहित भी किया गया। यहां प्रधानाचार्य प्रतीक शर्मा, प्रतीक शर्मा, फरहान अख्तर, नूतन, रशिमत्यागी, रामवीर सिंह, सुमन व रसोइया व अभिभावक भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.