गोपालगंज, जून 26 -- विजयीपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के भेड़िया गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका उक्त गांव निवासी स्व. राम शर्मा की पत्नी केसरी देवी थी। परिजनों के अनुसार वह घर में कुछ काम कर रही थी। तभी अचानक जहरीले सांप ने से डस लिया। परिवार के सदस्य उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। छह बेटियों व एक बेटा के सिर से मां का साया उठ गया। कुछ समय पहले पिता भी गुजर गए थे। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाला कोई नहीं बचा है। जिससे बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य को लेकर गांव में चिंता का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...