विजयीपुर में सड़क हादसे में महिला पंचायत समिति सदस्य की मौत
गोपालगंज, जून 17 -- विजयीपुर, एक संवाददाता।स्थानीय थाना क्षेत्र के चनकी घाट के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में बेलवा पंचायत के क्षेत्र संख्या-6 की पंचायत समिति सदस्य और अघैला गांव निवासी दयाशंकर मिश्रा की पत्नी पप्पी देवी की मौत हो गयी। हादसे के संबंध में बताया गया कि वे मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान चनकी घाट के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के पास वह गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देवरिया मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र के लोगों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.