गोपालगंज, सितम्बर 2 -- विजयीपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार व जान से मारने की कोशिश की गयी। मिली जानकारी के अनुसार बीते 25 अगस्त की रात करीब आठ बजे एक गांव की 18 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके भाई के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उसके भाई के साथ मारपीट किए जाने की बात बताई। इसके बाद युवती अपने भाई को देखने के लिए गांव के बाहर बरगद के पेड़ के पास पहुंची। वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ मारपीट की व जबरन बाइक पर बैठाकर मझवलिया की ओर ले गए। युवती के अनुसार इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाने में...