विजयीपुर में पेड़ से टकराकर यूपी के बाइक सवार की मौत
गोपालगंज, मई 28 -- गोपालगंज।जिले के विजयीपुर थाने के मिश्र अघैला गांव के समीप बुधवार की देर शाम पेड़ से टकराकर यूपी के एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक यूपी के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मिश्र मुंडेरा गांव निवासी श्रवण सहनी का 30 वर्षीय पुत्र सुनील सहनी था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना का विवरण बताया जाता है कि सुनील सहनी मंगलवार को विजयीपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था। बुधवार को वह भोरे में अपने एक साथी के पास ड्राइविंग लाइसेंस लेने गया था। वहां से लाइसेंस लेने के बाद वह वापस विजयीपुर स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचा। बुधवार की शाम वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान विजयीपुर थाने के मिश्र अघैला गांव के समीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.