गोपालगंज, मई 8 -- विजयीपु। प्रखंड की बेलवा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर में शुक्रवार को एमडीएम नहीं बनने पर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। स्कूल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने कहा कि प्रधानाध्यापक की मनमानी से दो दिन से एमडीएम बंद है। वहीं, बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं द्वारा हेडमास्टर रविश कुमार मिश्रा के विरुद्ध आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच करा कर शीघ्र ही वरिय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- सुपौल : एमडीएम की हालत देख एचएम को लगाई फटकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.