विजयीपुर में एक ही रात दो घरों से नगदी सहित लाखों की चोरी
गोपालगंज, मई 12 -- विजयीपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में सोमवार की रात में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया है और नगदी सहित लाखों की चोरी की है। इस मामले में पीड़ित रामप्रवेश गोंड ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध नगदी सहित लाखों रुपए के गहने एवं कपड़े चोरी कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार के सभी लोग भोजन कर सो गए। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे रास्ते से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया ओर फरार हो गए। मंगलवार को सुबह उठे तो देखा कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। बड़े बक्से का ताला टूटा है और उसमें रखा ट्राली बैग,नगदी, गहना और कपड़े भी गायब हैं। काफी खोजबीन करने के बाद घर से पश्चिम थोड़ी दूरी पर एक खेत में खाली सूटकेस, ट्रॉली बैग और सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.