गोपालगंज, अप्रैल 10 -- विजयीपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सरुपाई गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर खेतों में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग तीन बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। बताया गया कि खेत में गेहूं की कटाई कम्बाइंड मशीन से की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गेहूं के डंठलों में आग लग गई। किसानों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस अगलगी में सरुपाई गांव निवासी संदीप यादव का ट्रैक्टर भी झुलस गया। सूचना मिलते ही विजयीपुर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में रामनक्षत्र राम 15 कट्ठा, नरेश यादव 8 कट्ठा, त्रिवेणी राम 15 कट्ठा, जंगबहादुर भगत 8 कट्ठा, नेबुलाल वर्मा 7 कट्ठा, बैशलाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.