जमशेदपुर, मार्च 16 -- विजया गार्डन स्थित शाखा मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुए कार्यक्रम में लगभग 350 से अधिक प्रबुद्ध नागरिक और हिंदू समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत रविंदर साहू के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता आलोक पाठक ने समाज के सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज में सत्य की प्रतिष्ठा तभी संभव है, जब उसके पीछे शक्ति खड़ी हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण व्यक्तियों के चारित्रिक, शारीरिक और आध्यात्मिक बल से होता है। आने वाले वर्षों में भारत को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए प्रत्येक नागरिक को कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना होगा। विशिष्ट वक्ता अरुण मिश्रा ने समाज में फैल रहे गलत नैरेटिव क...