नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल। विजया एकादशी व्रत 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने, जीवन की बाधाओं को दूर करने और शत्रुओं पर विजय पाने को किया जाता है। पंडित जोशी के अनुसार एकादशी तिथि दोपहर 2:26 बजे तक रहेगी, जबकि मूल नक्षत्र शाम 4:13 बजे तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे। धार्मिक दृष्टि से विजया एकादशी का व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है और श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.