जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। विजयादशमी के दिन सिंदूर खेल के साथ महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी । नाम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। वहीं अगले बरस आने के लिए आमंत्रण भी दिया। सुबह से ही शहर के पंडालों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। हाथ में सिंदूर, प्रसाद, पुष्प धूप दीपक अन्य सामग्रियों के साथ महिलाएं कतारबद्ध होकर मंदिरों व पंडालों में पहुंच गई थी। माता को सिंदूर अर्पित किया मां को मिठाई और मीठे पान का भोग लगाया। पान के पत्तों से मां के गाल सेके इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं और बधाई दी। महिलाओं ने जमकर सिंदूर खेला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...