वाराणसी, अगस्त 14 -- बाबतपुर, संवाद। वाराणसी से विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के लिए गुरुवार से इंडिगो की सीधी उड़ान शुरू हुई। बाबतपुर एयरपोर्ट पर केक काटकर हवाई यात्रा का शुभारम्भ किया गया। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने पहले यात्री को बोर्डिंग पास प्रदान किया। विमान संख्या 6ई 6501 ने वाराणसी से 84 यात्रियों को लेकर अपने निर्धारित समय अपराह्न 3.55 बजे विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरी। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि यह विमान शनिवार, रविवार और गुरुवार को संचालित होगा। विजयवाड़ा एयरपोर्ट से यही विमान 6 ई 6502 बनकर शाम 6.20 बजे रवाना होकर रात 8.15 बजे पहुंचा। इसमें 110 यात्री वाराणसी पहुंचे। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया एयरपोर्ट से 790 यात्रियों का आवागमन यह विमान सेवा काशी से दक्षिण भारत को कनेक्ट करेगी। इससे आवागमन सुगम होगा ही, रोजगार-व्यापार...