बोकारो, अप्रैल 25 -- चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के मिर्धा पंचायत अंतर्गत चारगोई गांव निवासी कार्तिक सरदार (24 वर्ष) की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मजदूरी के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक परिवार का इकलौता बेटा था। उसके कंधों पर बीमार और वृद्ध पिता सुदर्शन सरदार तथा एक अविवाहित बहन की जिम्मेदारी थी। उसकी मां का निधन पहले ही हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही चारगोई गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीण सरकार और स्थानीय प्रशासन से गरीब परिवार की मदद की गुहार लगा रहे है। इस बाबत गांव के लोगों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कार्तिक विजयवाड़ा में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था। लेकिन बीती रात एक हादसे ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया। वही जेएलकेएम के नेता अर्जुन रजवार मजदूर की मौत को लेकर कंपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.