विजयपुर में बारिश का कहर: उफान पर क्वारी नदी, पुल डूबा, गांवों और बस्तियों में घुसा पानी; लोगों से सतर्क रहने की अपील
श्योपुर, सितम्बर 5 -- पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने विजयपुर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते क्वारी नदी उफान पर है और उसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान के आसपास पहुंचने से विजयपुर और आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई निचली बस्तियों और घरों में पानी घुस गया है, जिसके चलते लोगों को अपने मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ रहा है। विजयपुर में क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण विजयपुर-टेटरा मार्ग पर बना ऊपर का पुल पानी में डूब गया है। पुल के डूबने के बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.