विजयपुर के ग्रामीणों का अनशन शुरू होते ही खुला शासन का खजाना
हल्द्वानी, जून 2 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के विजयपुर गांव में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठते ही सरकारी तंत्र हरकत में आ गया। 13 वर्षों से फाइलों में धूल खा रही सूखी नदी पर रपटा और सड़क निर्माण की 3.87 करोड़ रुपये की परियोजना को सोमवार को देहरादून में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में मंजूरी मिल गई। शाम तक एसडीएम हल्द्वानी मोनिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बुद्ध पार्क स्थित धरनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों का अनशन जूस पिलाकर समाप्त कराया। साथ ही सूखी नदी पर प्रस्तावित 200 मीटर लंबे पक्के पुल का प्रथम चरण का प्रस्ताव इसी माह शासन को भेजने का लिखित आश्वासन भी दिया। शहर से महज छह किलोमीटर दूर स्थित विजयपुर गांव के ग्रामीण वर्षों से सूखी नदी पर पुल निर्माण की लंबे समय से मांग कर रहे थे। बीती 26 मई को प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.