मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने मंगलवार को सिटी ब्लाक के दो ग्राम पंचायतों में 37.38 लाख की लागत से नवनिर्मित इंटरलाकिंग सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। विजयपुरा गांव में सत्यदेव मिश्र के घर के पास से प्राथमिक विद्यालय तक लगभग 215 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण 23.47 लाख की लागत से कराया गया है। इसी ब्लाक के भोड़सर गाँव में बलिराम के घर से लगभग 300 मीटर इंटर लॉकिंग मार्ग 13.91 लाख की लागत से बनवाया गया है। दोनों सम्पर्क मार्गों का निर्माण करा दिए जाने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सुविधा मिल गई। बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में डबल इंजन की सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। प्रध...