बिजनौर, अप्रैल 12 -- धामपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की एक बैठक रविवार को पंजाबी कॉलोनी स्थित सनातन धर्म सभा शिव मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक जगदीश चंद्र चौहान ने की। जिसमें समिति के विभिन्न पदों का सर्वसम्मति से आवंटन किया गया। बैठक के दौरान विजयपाल सिंह को नगर अध्यक्ष, राकेश चमोली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राजेश सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए श्रीमती शोभा शर्मा को महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा श्याम लाल सिंह और सचिन खजान सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। जबकि वीरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष और स्वतंत्र कुमार को ऑडिटर नियुक्त किया गया। बैठक में रामस्वरूप सिंह, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार रस्तोगी, रिटायर्ड इंस्पेक्टर धर्मेश कुमार, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.