नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता राजधानी में आज होने वाले प्रस्तावित वायु प्रदूषण विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली फॉर क्लीन एयर से जुड़े छात्रों और कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगा है। छात्रों का आरोप है कि प्रदर्शन के प्रचार अभियान के दौरान दूसरे छात्र संगठनों के लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट की। छात्रों ने मारपीट करने वालों के ऊपर महिला छात्रों को अपमानजनक, जातिवादी, सांप्रदायिक और ट्रांसफोबिक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया। छात्रों ने आरोप लगाया कि हमले के बाद जब वे एक कमरे में शरण लेने पहुंचे तो लोगों ने उसकी खिड़की तोड़ दी। छात्रों के बाहर निकलने पर पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। आरोप है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला छात्रों से बदसलूकी की, जबकि मौके पर कोई महिला कांस्टेबल मौजूद नहीं थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.