कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विजय नगर से भौंती बाईपास तक सड़क के चौड़ीकरण के दौरान सपा सरकार में बनवाए गए साइकिल ट्रैक को तोड़ने का समाजवादी लोहिया वाहनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता ने विरोध किया है। कहाकि दादानगर से पनकी के बीच साइकिल से चलने वाले मजदूर वर्ग और अरमापुर पीजी कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के पैदल चलने वालों के लिए यह मुफीद ट्रैक अब तोड़ दिया गया है। यह विकास नहीं बल्कि राजनीति है, जो भाजपा की सरकार उस काम को मिटा देना चाहती है जो अखिलेश यादव की सरकार में हुए हैं। पीडब्ल्यूडी से सड़क के चौड़ीकरण के साथ साइकिल ट्रैक का पुनर्निर्माण कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.