विजयनगर के 10 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति के लिए परीक्षण शुरू
गाज़ियाबाद, मई 27 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। विजयनगर के 10 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति की तैयारी शुरू हो गई है। जल निगम ने पाइप लाइन जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। सुबह और शाम गंगाजल आपूर्ति का परीक्षण शुरू हो गया है। गंगाजल की आपूर्ति अगले सप्ताह से घरों में होने लगेगी। इससे दो लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। विजयनगर जोन के 16 वार्ड में 30 एचपी के 44 और पांच-दस एचपी के 190 नलकूप हैं। निगम पहले 180 से 200 फीट पर बोरिंग कराता था। भूजल स्तर में तेजी से गिरावट होने कारण नलकूप पानी छोड़ने लगे हैं। इसके बाद जलकल विभाग ने 220 फीट पर नलकूप के बोरिंग कराए, मगर स्थिति खराब होती गई। इस कारण लोगों के सामने पानी संकट पैदा होने लगा।
गंगाजल आपूर्ति परियोजना महापौर सुनीता दयाल ने पेयजल संकट दूर करने के लिए 15वें वित्त में गंगाजल आपूर्ति परियोजना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.