विजयनगर के लोगों को सुबह-शाम छह घंटे गंगाजल मिलेगा
गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर जोन के 10 वार्डों में मंगलवार को औपचारिक रूप से गंगाजल आपूर्ति शुरू हो गई। लोगों को रोजाना अब सुबह और शाम छह घंटे 10 एमएलडी गंगाजल मिलेगा। महापौर, विधायक और नगर आयुक्त ने गंगाजल परियोजना का उद्घाटन किया। विजयनगर में सबसे ज्यादा पेयजल संकट की समस्या थी। यहां भूजल स्तर काफी नीचे हैं।ऐसे में आए दिन नलकूप खराब हो रहे थे। महापौर सुनीता दयाल ने पेयजल संकट खत्म करने कराने को गंगाजल आपूर्ति के लिए परियोजना स्वीकार की। 15वें वित्त से 16 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च परियोजना का काम पूरा कराया।महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजीव शर्मा और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने परियोजना का उद्घाटन कर गंगाजल आपूर्ति शुरू कराई। परीक्षण के माध्यम से ही घरों में अभी तक गंगाजल जा रहा था। इस अवसर पर विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.