विजयदशमी पर रवियोग का संयोग, शमीपूजन आज
बरेली, अक्टूबर 20 -- बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा इस वर्ष 20 अक्तूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जहां शस्त्र और शमी पूजन किया जाएगा, वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर रावण दहन भी होगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार, सुबह महानवमी रहेगी, जबकि दोपहर में दशमी तिथि प्रारंभ होगी। शास्त्रों के अनुसार, दशहरा मनाने के लिए उदया तिथि के बजाय विजय मुहूर्त और प्रदोष काल को महत्व दिया जाता है। इसी कारण इस वर्ष 20 अक्तूबर को दशहरा मनाना शास्त्रोक्त माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्र ने बताया कि श्रवण नक्षत्र का आरंभ 19 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से होगा और यह 20 अक्तूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। दशहरे के दिन दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक दुर्गा नवमी का बलिदान होगा। यह भी पढ़ें- कल शाम में इतने बजे से रावण दहन मुहूर्त, दशहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.