बहराइच, अक्टूबर 4 -- बहराइच, संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लीला कमेटी के तत्वावधान में विजयदशमी की श्रृंखला में रविवार को शाम पीपल तिराहे से राम भरत मिलाप को लेकर भव्य शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रम में झांकियां आर्कषण रहेगा। मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कमेटी अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल की देखरेख में पीपल तिराहे से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। विभिन्न देवी देवताओं की भव्य झांकियां आर्कषण रहेगी। सोमवार को घंटाघर चौक पर लखनऊ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाऐंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.