विजयगढ़ में अघोषित विद्युत कटौती से लोग हुए परेशान
अलीगढ़, जून 10 -- विजयगढ़, संवाददाता। स्थानीय नगर में मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अघोषित रूप से विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप रही। इसके चलते पानी की सप्लाई प्रभावित हुई और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। दोपहर 3 बजे जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई, केनरा बैंक के सामने स्थित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस तकनीकी खराबी के कारण अगले 3 घंटे और बिजली बंद रही। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से कुल 9 घंटे जनता को बिना बिजली-पानी के काटना पड़ा। इस मामले में जेई ने रूटीन मेंटेनेंस कार्य की बात स्वीकारते हुए कहा कि बिना सूचना तेल बदलने के कारण काम लंबा खिंचा, जिसके लिए उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.