विजन एकेडमी टीम ने यंग्स ब्लू को 4-3 से हराया
मेरठ, मई 26 -- सदर स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हॉकी लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को सब जूनियर वर्ग का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। विजन एकेडमी सिवाया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग्स ब्लू टीम को 4-3 से पराजित कर जीत अपने नाम की। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पूरे 50 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में विजन एकेडमी टीम की ओर से नैतिक, नक्श प्रजापति, तुषार और अबूबकार ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यंग्स ब्लू टीम की ओर से चैतन्य, मयंक पाल और कृष्ण लोधी ने गोल दागकर मुकाबले को कांटे का बना दिया।मुकाबले के निर्णायक की भूमिका कार्तिक यादव और लक्की शर्मा ने निभाई। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि हॉकी लीग प्रतियोगिता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.