अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विजडम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अलीगढ़ मंडल की आयुक्त संगीता सिंह की प्रथम कृति वॉकिंग विथ विंग्स एंड आ कैमरा का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन आयुक्त संगीता सिंह, विद्यालय के चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन महेश चंद्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्या निर्मल अग्रवाल के द्वारा किया गया। इसके उपरांत प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को एक विशिष्ट कलात्मक आयाम प्रदान किया। नटराज स्वरूप पर आधारित शास्त्रीय नृत्य ने भारतीय सांस्कृतिक गहराइयों को सजीव रूप में अभिव्यक्त किया, वहीं बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोकनृत्य ने रंग, लय और परंपरा का मनोहारी समन्वय प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता ने शिक्षा को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.