हरदोई, मई 8 -- हरदोई। सेंट जेवियर्स स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए म्यूजिकल चेयर और ड्राइवर व कंडक्टर्स के लिए टग ऑफ वार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल मौसमी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शारीरिक फिटनेस होती है तो वहीं मानसिक विकास भी होता है। किसी भी संस्था के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वह खेलकूद संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में राजेश प्रथम, पवन द्वितीय व कमलेश तृतीय रहे। महिलाओं में सुनीता प्रथम, रेनू द्वितीय व रूबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। ए टीम विजेता रही। टीम डी रनर रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.