विछोह बरदाश्त न कर सकी 15 मिनट बाद ही चल बसी पत्नी भी
सहारनपुर, जून 18 -- गंगोह। कोतवाली अन्तर्गत मूलतः गंगोह निवासी गांव कोलीमाजरा में जा बसे सिख दम्पति ने जन्म मरण का साथ निभाते हुए मात्र 15 मिनट के अन्तराल में दम तोड दिया। दोनों की एक साथ बराबर बराबर में जली अर्थियों को देख हर कोई गमगीन हो गया। मूल रूप से गंगोह निवासी एवं वर्तमान में बीते पांच माह से गांव कोली माजरा में रह रहे थे। सरदार अमर सिंह 60 वर्ष का अस्वस्थता के चलते गुरुवार की दोपहर में निधन हो गया। पति की मौत को पत्नी परवेश कौर 56 वर्ष बर्दाश्त न कर सकी और उसने भी मात्र 15 मिनट के अन्तराल उसने भी दम तोड़ दिया। दंपति करीब 40 वर्षों से साथ जीवन बिता रहे थे। उनका पुत्र जगदीप सिंह बेदी गंगोह में मोबाईल गैलरी चलाता है। एक ही दिन में पति-पत्नी के निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों की अर्थियां एक साथ निकाली गईं और गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.