लखनऊ, दिसम्बर 1 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता का प्रथम चरण सोमवार से अकादमी के संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में शुरू हुआ। तीन दिवसीय संगीत प्रतियोगिता के पहले दिन स्वर वाद्यों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें गज, तंत्र और सुषिर वाद्यों के बाल, किशोर और युवा प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस कड़ी में दो दिसम्बर को अवनद्ध वाद्यों की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें तबला और पखावज के प्रतिभागी भाग लेंगे, जबकि अंतिम दिन, तीन दिसम्बर को कथक नृत्य की प्रतिस्पर्धा होगी। प्रतियोगिता का दूसरा सत्र गायन का होगा जो कि 8 से 11 दिसम्बर तक होगा। प्रतियोगिता के बाल वर्ग में वाराणसी के शिवांश सिंह ने दुर्लभ वाद्य विचित्र वीणा पर जब राग भूपाली सुनाया तो प्रेक्षागृह में उपस्थित कलारस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.