विचित्र बनावट वाले मृत नवजात के जन्म से कौतूहल
पाकुड़, मई 26 -- जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में रविवार को एक अजीबोगरीब नवजात बच्चे के जन्म से इलाके में कौतूहल फैल गया। विचित्र बनावट वाले इस बच्चे को देखने के लिए अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, महेशपुर प्रखंड के बासितपुर गांव निवासी सोयनाल हेंब्रम की पत्नी सोनिबिटी बास्की को प्रसव के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहाँ महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, गर्भाशय के अंदर ही नवजात की मौत हो चुकी थी। जच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चा किसी दुर्लभ आनुवंशिक या शारीरिक विकृति से ग्रसित था। मामले को लेकर डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि सही समय पर अल्ट्रासोनोग्राफी या टीवीएस जांच न होने और गर्भावस्था के दौरान लापरवाही बरतने से अक्सर ऐसी विकृतियों का पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.