शामली, मार्च 8 -- रविवार को क्षेत्र के गांव खेडीकरमू स्थित शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में महिला एकता केन्द्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरूआत गीत से की गई। अन्न, रिया, सानिया और अल्का ने महिलाओं को जागरूक किया। गोष्ठी में महिलाओं को वर्तमान स्थिति पर जागरूक करते हुए अपने अपने विचार रखे गए। रिया ने मुक्ति के स्वर पत्रिका पढने के बाद आये सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया। इस दौरान श्रम कानून में किए गए महिला विरोधी बदलाव पर भी चिंता व्यक्त की। गोष्ठी का संचालन सोनिया ने किया। इस अवसर पर मोनिका, रितिका, दीपा, नीति, नयनसी, वंशिका आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.