दरभंगा, जुलाई 17 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लहेरियासराय सेवा केंद्र के तत्वावधान में दरभंगा एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों के लिए 'मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखें' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य सीआईएसएफ के आरक्षी निरीक्षक डीके शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में लगभग 40 जवानों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजयोगी मेडिटेशन शिक्षक सह दरभंगा ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभारी बीके सुधाकर भाई ने कहा कि आज समाज में ज्वलंत समस्या है मानसिक तनाव व अवसाद। हम यह समझ बैठे हैं कि स्ट्रेस यानी तनाव का कोई इलाज नहीं है, यह हमारे जीवन की दिनचर्या है। कई बीमारियों के पीछे मानसिक अवसाद है। अत: हमें इसे समझना होगा कि हम मानसिक स्वास्थ्य कैसे ठीक र...