गोपालगंज, अप्रैल 14 -- कुचायकोट। प्रखंड के तिवारी मटिहनिया दलित बस्ती सहित विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।जिला सूचना प्रभारी चंदन तिवारी ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जो आज भी राष्ट्र की प्रगति का मार्गदर्शन कर रहा है। मौके पर सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में मदनमोहन तिवारी, रमेश मांझी, आसपूरन कुमार राम, नरेश मुसहर, सुरेश मुसहर, रबिंद्र राम, बहारण मांझी, बुढ़िया देवी, बिनोद मुसहर, छठिया देवी, सुरभि कुमारी, रीता देवी, चंपा देवी आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.