लखनऊ, अप्रैल 8 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाताभारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह के अंतर्गत बुधवार को बीएम शाह प्रेक्षागृह में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एकल नाटक मेरी यात्रा अटल यात्रा का मंचन किया गया। लोक कल्याण कम्युनिकेशन द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का लेखन और निर्देशन चंद्रभूषण सिंह ने किया। मंच पर अटल जी की कवि हृदयता, पत्रकारिता और प्रखर राष्ट्रप्रेम को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। नाटक का उद्देश्य उनके सिद्धांतों और जीवन मूल्यों को जन-जन, विशेषकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना था। मंच पर विपिन कुमार ने अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका को पूरी तन्मयता से निभाया। नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि अटल जी केवल एक राजनेता ही नहीं, विचारों के उजाले से अंधकार को मिटाने वाले युग पुरुष हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.