विचाराधीन कैदी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
लोहरदगा, जुलाई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी जाहिद परवेज की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मजिस्ट्रेट अवनीत कुमार सूरज की मौजूदगी में एएसआई चंद्रदीप मेहता ने पंचनामा तैयार कराया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। घटना के बाद सदर अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। इस बीच जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले में एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.