कोडरमा, मई 4 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत विचरिया नईटांड़ में साप्ताहिक हाट की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह ने किया। मौके पर मुखिया रंजीत कुमार सिंह, कैलाश यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रविशंकर तिवारी, मुखिया टिपन पासी और मुखिया सिकंदर पंडित समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।उद्घाटन के बाद प्रमुख विजय कुमार सिंह ने कहा कि साप्ताहिक हाट शुरू होने से क्षेत्र के किसानों, दुकानदारों और ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। हाट के शुभारंभ के बाद बाजार में सब्जी, फल, अनाज, कपड़े और घरेलू सामानों की कई दुकानें सजीं, जहां खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। साप्ताहिक हाट शुरू कराने में मनिन्द्र राम, पंचायत सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.