अंबेडकर नगर, मई 24 -- टांडा। ओडिशा प्रान्त के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र के ताराकोट निवासनी हयातून बीबी की पुत्री को रात्रि में विचरण करते पाए जाने पर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। किशोरी की मां ने बताया कि पुत्री के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते वह किछौछा दरगाह में हाजिरी लगाने के लिए आई थी किन्तु इसी बीच पुत्री भटक गई। टांडा कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने बीती रात्रि में करीब दो बजे मुबारकपुर मोड़ के पास बैठे देखकर उससे पूछताछ किया और भूखी किशोरी को खाना भी खिलाया। टीम में महिला उपनिरीक्षक रीना यादव, वन्दना मौर्य, उपनिरीक्षक राहुल यादव व महिला कांस्टेबल आरती पांडेय साथ रहीं। यह भी पढ़ें- विचरण कर रही युवती को पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...