रुद्रपुर, मार्च 12 -- गूलरभोज, संवाददाता। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान बौर और हरिपुरा जलाशय निर्माण के समय विस्थापित किसानों को दी गई जमीन पर मालिकाना हक देने का मुद्दा उठाया। गुरुवार को विधायक पांडे ने सदन में कहा कि जलाशय निर्माण के दौरान किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले में 540 और 685 एकड़ भूमि के साथ ही मटकोटा गांव की लगभग 200 एकड़ भूमि किसानों को आवंटित की गई थी। उन्होंने कहा कि किसानों को जमीन तो दे दी गई, लेकिन आज तक उस पर मालिकाना हक नहीं मिला है, जिससे उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मामले में कमेटी बनाकर प्रभावित किसानों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.