नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- सोशल मीडिया पर आय दिन किचन हैक वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो बड़े ही सिंपल और इफेक्टिव होते हैं, जो वाकई काम को आसान बना देते हैं। ऐसा ही हैक इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग विक्स वेपोरब को रसोई में इस्तेमाल कर रहे हैं। जी हां, इस हैक के मुताबिक अगर विक्स को रसोई के कोनों-किनारों पर लगाया जाए तो चींटी, कॉकरोच और छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़ों का आना-जाना कम हो जाता है। अब सवाल है कि क्या वाकई ये वायरल हैक काम करता है? अगर हां, तो इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। आइए जानते हैं-रसोई में क्यों इस्तेमाल किया जाता है विक्स सोशल मीडिया पर वायरल इस हैक के मुताबिक विक्स की थोड़ी सी मात्रा लेकर उन जगहों पर लगाने की बात कही जाती है, जहां से चींटी और कॉकरोचों का आना-जाना लगा रहता है। कहा जाता है कि विक्स की तेज गंध छोटे ...