विक्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाया अविश्वास प्रस्ताव
खगडि़या, मई 21 -- बेलदौर । एक संवाददाता विक्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को बीडीओ को आवेदन देकर प्रखंड प्रमुख सरोजनी देवी के क्रियाकलापों पर कई तरह के सवाल खड़ा करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया है। बीडीओ को दिए पत्र में पंचायत समिति सदस्यों ने कहा है योजनाओं का असमान तरीके से वितरण एवं क्रियान्वयन के साथ ही समिति सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर कार्य किए जाने से वे सभी क्षुब्ध हैं।आवेदन में पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद राजा धन्ना, राजीव कुमार, रविन्द्र चौधरी, सुमन भारती, निभा कुमारी, रजनी देवी, प्रिया संगम, शीला देवी कुमुद देवी एवं पूनम देवी का हस्ताक्षर है। आवेदन पत्र की एक-एक प्रति डीएम, डीपीआरओ खगड़िया एवं एसडीओ गोगरी को भी भेजी गई है। यह भी पढ़ें- प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.