सोनभद्र, जनवरी 28 -- रामगढ़, संवाददाता। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में बुधवार की सुबह एक विक्षिप्त युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। सुबह टहलने निकले लोगों ने उसका खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वह कई वर्षों से रामगढ़ बाजार में रहकर मांगता और खाता था। सूचना मिलते ही सदर विधायक भूपेश चौबे, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ सदर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में लगभग 30 वर्षीय विक्षिप्त युवक मंगरू का खून से लथपथ शव बुधवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास मौजूद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक भूपेश चौबे भी मौके पर...