विक्षिप्त महिला ने रेल से टकरा कर की आत्महत्या
घाटशिला, अगस्त 4 -- पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर टोला भेलाईडीह निवासी मालती नायक (35) ने ट्रेन से टकराकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह की है। जानकारी अनुसार मंदबुद्धि की मालती नायक ने टाटानगर बादाम पहाड़ रेलखंड के हल्दीपोखर नवद्वीप नगर के समीप रेलवे लाईन पर अपनी जान ट्रेन से कटकर दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। सूचना मिलते ही कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा। पुलिस ने जीआरपी को भी घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मालती मंदबुद्धि की थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बादामपहाड़ ट्रेन से कटकर युवती की मौत आवेश में आकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.