नोएडा, फरवरी 12 -- आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के नगला जहानू गांव में लोगों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी बाप-बेटा को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली-एनसीआर में महिलाएं और बच्चा लापता होने की चर्चा से लोगों में भय व्याप्त है। ऐसे में नगला जहानू गांव में बाप-बेटे ने गुरुवार को एक महिला को बच्चा चोर समझ कर बुरी तरह पीटा। इस बीच काफी लोगों की भीड़ जुड़ गई और किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला कई दिनों से गांव और आसपास में घूम रही थी। वह आम लोगों से गाली-गलौज कर रही थी। इसी बीच गांव के जंगल में बने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.