रांची, मार्च 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना प्रभारी के द्वारा मानवीयता का परिचय देते हुए एक विक्षिप्त ब्यक्ति को शुक्रवार उसके परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बारे में बताया गया है कि शुक्रवार को दिन में रनिया बाजार टांड़ के पास संदिग्ध हालत में घूमते एक ब्यक्ति को  देखा गया। इसी बीच रनिया थाना प्रभारी नियमित गश्ती के दौरान रनिया बाजार टांड़ पहुंचे। उन्हें देखते ही वह भागने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से विक्षिप्त को पकड़कर पूछताछ किया। जिसके बाद उसकी पहचान थाना क्षेत्र के बेलसियां जराकेल गांव निवासी  फ़िल्मोंन कण्डुलना पिता मार्टिन कण्डुलना के रूप में किया गया। जिसके बाद परिजनों से सम्पर्क कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बताते चलें कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चा चोर की अफवाह देखने एवं सुनने को मिल रहा है। दौरान गुरुवा...