विक्षिप्त बेटे ने मां को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
खगडि़या, मई 22 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि नगर थानान्तर्गत दाननगर मुहल्ले में शुक्रवार को विक्षिप्त पुत्र ने अपनी मां को ईट से पीट-पीटकर गंभीर रूप से रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दाननगर की रहने वाली 60 वर्षीय हीरा देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह घर में सोई हुई थी। बेटे ने ईट से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : विक्षिप्त बेटे ने बुजुर्ग मां को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.