विक्षिप्त ने ब्लेड से अपना गला और कलाई काटा रेफर
बांका, अगस्त 11 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा धौरी में सोमवार की शाम 55 वर्षीय विक्षिप्त जलधर राम ने ब्लेड से अपना गला और दोनों हाथ की कलाई काटकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब देखा तो बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विक्षिप्त को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर विक्षिप्त की पत्नी अनिता देवी से फर्द बयान लिया। पत्नी अनिता देवी और भाई दीपक राम ने बताया की जलधर राम बहुत दिनों से विक्षिप्त है। आज तक कहीं इलाज नहीं कराया गया है। बीते 15 दिनों से अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह घर में ज्यादा ही उत्पात करने लगा था। कभी कभी शांत भी रहता था और कभी आक्रामक होकर इधर उधर तोड़फोड़ करने लगता था। सोमवार को घर के सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.