विक्षिप्त ने पलंबर पर बोतल से किया हमला,घायल
गुमला, मई 18 -- गुमला। सदर अस्पताल में कार्यरत प्लंबर मिस्त्री सुबोध कुमार महतो पर रविवार देर शाम एक विक्षिप्त व्यक्ति ने कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।सुबोध कुमार महतो ने बताया कि वह अस्पताल में काम करने पहुंचा था। इसी दौरान एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अचानक उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.