काशीपुर, जून 10 -- काशीपुर। किसानों तक वैज्ञानिक खेती की जानकारी और गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र में खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि आदान (इनपुट) विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 109 कृषि आदान विक्रेताओं ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- कृषि का आधार है मृदा परीक्षण : डॉ. रवि शंकरकार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कृषि आदान विक्रेता किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. प्रतिभा सिंह ने खेत बचाओ अभियान की अवधारणा और उद्देश्यों की जानक...