रुद्रपुर, जुलाई 3 -- किच्छा, संवाददाता। विक्रांत हत्याकांड के मुख्य आरोपी स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बंटी ठाकुर को पुलिस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। रुद्रपुर के हरिमंदिर गली मेन मार्केट निवासी विक्रांत पुत्र विकास की 26 जून को लालपुर टिब्बा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में विक्रांत की मां कंचन ने बंटी ठाकुर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर, निवासी ग्राम सैजनी कोतवाली रुद्रपुर, घटना के बाद रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन था। पुलिस के अनुसार, दो जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ क...