देहरादून, मार्च 17 -- राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के बाहर 13 फरवरी को हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार कातिल दून पुलिस और एसटीएफ के लिए बड़ी सिरदर्द बन गए हैं। पुलिस की पकड़ से दूर इन छह फरार आरोपियों पर अब आईजी रेंज कार्यालय की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। वहीं, इन शातिर अपराधियों पर कानूनी शिकंजा और कसने के लिए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये करने की फाइल पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। मुख्यालय से मुहर लगते ही ये सभी एक-एक लाख के वांटेड हो जाएंगे। झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम की दून में हत्या के बाद से ही दून पुलिस और एसटीएफ की टीमें झारखंड में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस को उम्मीद थी कि शूटर जल्द हत्थे चढ़ जाएंगे, लेकिन अपराधियों का लोकल नेटवर्क इतना मजबूत है कि वे पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.